ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को साफ-सुथरे हवाई अड्डों में से एक चुना गया

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय संगठन एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे अच्छे और साफ-सुथरे हवाई अड्डों में से एक चुना है।  इस हवाई अड्डे को वर्ष 2022 के लिए हवाई अड्डा सेवा गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छा माना है। यह सम्मान चार करोड़ सालाना यात्रियों वाले वर्ग में दिया गया है।

इसके अलावा दिल्ली स्थित हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे स्वच्छ हवाई अड्डा भी चुना गया है। हवाई अड्डा परिचालकों के अंतरराष्ट्रीय संगठन एसीआई ने यह चयन किया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करने वाली फर्म दिल्ली इंटनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डॉयल) ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

वहीं, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक अन्य बयान में कहा कि तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 20 लाख सालाना यात्री वर्ग में एसीआई ने सबसे आगे रखा है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित इस हवाई अड्डे का परिचालन एएआई ही करता है।

Related Articles

Back to top button