ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

खिलाड़ी ने बल्ले पर लिखा इस दिग्गज क्रिकेटर का नाम

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 4 मार्च से हो चुकी है. पहले दो दिनों में ही इस लीग से इतना कुछ देखने को मिल गया कि फैंस से आने वाले रोमांच का इंतजार भी नहीं किया जा रहा. रविवार को हुए मुकाबले में गुजरात जाइंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आमने सामने थीं जिसमें यूपी वॉरियर्स की टीम ने गुजरात जाइंट्स को हर दिया. इस मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला जो बहुत कम ही मैदान पर देखने को मिलता है. यूपी टीम की एक खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ऐसी फैन निकलीं कि सोशल मीडिया पर वह वायरल हो गईं.

माही की फैन ने कर दिया कुछ ऐसा

महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग दुनिया में किसी से छुपी नहीं है. सब जानते हैं कि बड़े से बड़ा खिलाड़ी और छोटे से छोटा बच्चा भी उनका फैन रहा है. रविवार को हुए मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाज किरण नवगिरे ने कुछ ऐसा कर दिया कि सबका ध्यान उनकी तरफ खिंचा चला गया. दरसअल, बल्लेबाजी के लिए जब वह मैदान पर उतरीं तो उनके बल्ले पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिखा हुआ था. इतना ही नहीं उनके बल्ले पर धोनी का जर्सी नंबर 07 भी लिखा हुआ था. इससे साफ पता चलता है कि वह एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं. बस फिर क्या था उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई.

किरण ने लगाया शानदार अर्धशतक 

किरण नवगिरे जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो यूपी की टीम मुश्किल में थी. टीम का 13 रनों पर 1 विकेट गिर चुका था. ऐसे में किरण ने 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने 43 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. 1 गेंद शेष रहते टीम ने मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया था.

2011 से हैं धोनी की फैन 

किरण नवगिरे ने जियो सिनेमा पर इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह 2011 वर्ल्ड कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी को फॉलो करती हैं. उन्होंने बताया कि मुझे  नहीं पता था कि महिला क्रिकेट भी होता है. मैंने पुरुष क्रिकेट देखा और अपने गांव में लड़कों के साथ खेलने लगी थी. तभी से मुझे क्रिकेट पसंद है.

 

Related Articles

Back to top button