ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

दो कुंवारे देवरों ने सगाई नहीं होने से नाराज होकर भाभी की हत्या कर बचाने आए पड़ोसी की भी हत्या की 

जालोर। यहां दो कुंवारे देवरों ने सगाई नहीं होने से नाराज होकर अपनी सगी भाभी की हत्या कर दी। देवरों ने इस दौरान बीच बचाव करने आए एक पड़ोसी को भी मार डाला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद एक देवर ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की भी कोशिश की। इसकी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह वारदात रामसीन थाना इलाके में मोदरान गांव में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह आरोपियों की सगाई नहीं होना बताया जा रहा है। यहां दो युवकों ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। दोनों कुंवारे देवरों का कहना था कि उन्होंने अपने भाइयों के साथ लंबे समय तक बिजनेस में उनका साथ दिया। उनकी उम्र 35 से 40 साल हो गई है, लेकिन अभी तक सगाई नहीं हुई।

देवरों का कहना है कि भाभी सगाई के लिए अपनी बेटी का आटा-साटा करने के को तैयार नहीं हो रही थी। इससे उनकी सगाई नहीं हो रही थी। इसी बात से नाराज होकर के दोनों देवरों ने अपनी भाभी को मार डाला। इस दौरान उनका एक पड़ोसी बीच-बचाव करने आया। इस पर आरोपियों ने उसे भी मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। वारदात की सूचना पर रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार राजपुरोहित पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हआ। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने भतीजे की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। उसे गंभीर हालात में भीनमाल के निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। बाद में जालोर पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू और भीनमाल पुलिस उपाधीक्षक सीमा गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Related Articles

Back to top button