मुख्य समाचार
मुरैना। तेज रफ्तार का कहर ट्रेक्टर चालक ने ली पिता पुत्र की जान होस्पिटल मै तोडा दम।
मुरैना जिले के दिमनी थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां घुरघान गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना दिमनी थाना इलाके के घुरघान गांव के पास की है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को कांग्रेस विधायक रविंद्र तोमर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान पिता और पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी ने परोसा झूठ बोले टक्कर ट्रेक्टर से नहीं हुई है बल्कि घटना स्थल के लोग साक्षी है टक्कर ट्रेक्टर से हुई पूर्व में भी एक बृद्ध महिला को रेत से भरे ट्रेक्टर ने टक्कर मार थी जिसमें वृद्धा की मौत हो गई थी मुरैना में रेत माफियाओं का कहर इस क़दर है कि कई पिता के पुत्र कई बहनों के भाई कई पुत्रों के पिता किसी का सुहाग किसी की बेटी किसी की बहू को छीन चुके हैं भले सामने ट्रेक्टर टक्कर मारकर निकाल जाऐ पुलिस हमेशा झूठ का सहारा लेकर यही कहेगी ट्रेक्टर ने टक्कर नई मारी यही कहानी दिमनी थाना क्षेत्र की है


