ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट का एक्सईएन रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोटा | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ग्रामीण इकाई ने कार्रवाई करते हुए कोटा में छबड़ा थर्मल प्लांट के एक्सईएन को रिश्वत लेते हुए रगें हाथ गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कार्यालय में एक परिवाद दिया था। उसमें बताया गया कि उसने छबड़ा थर्मल पावर प्लांट मोतीपुरा जिला बारां में 2021 से अब तक जो कार्य करवाए हैं उनको स्वीकृत और एक पेंडिंग बिल को पास कराने की एवज में छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट मोतीपुरा के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार सिंघल एक प्रतिशत के हिसाब से 4500 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।इस पर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में कराए सत्यापन के दौरान आरोपी शैलेश कुमार सिंगल द्वारा फरियादी से रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। इस पर एसीबी कोटा ग्रामीण की टीम ने पृथ्वीराज मीना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दो हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 2500 रुपये की राशि परिवादी से पहले ही ले चुका था।

 

Related Articles

Back to top button