ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, ओम बिरला बोले- टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से लौटाएंगे कोटा का औद्योगिक गौरव…

कोटा | कोटा दशहरा मैदान में प्रदेश के सबसे बड़े एमएसएमई औद्योगिक प्रदर्शनी और मेले का शुभारंभ लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने किया।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने कोटा में प्रदेश के सबसे बड़े एमएसएमई औद्योगिक प्रदर्शनी और मेले का शुभारंभ किया। दशहरा मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि कोटा की पहचान कभी औद्योगिक नगरी की थी। हमें टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन के जरिए कोटा के उस औद्योगिक गौरव को लौटाना है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला की पहल पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एसएसआई एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस आयोजन में देश भर के 300 से अधिक एमएसएमई, खादी एवं ग्राम उद्योग, कयर, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश के अर्थतंत्र की रीढ़ है तथा सबसे अधिक रोजगार उत्पन्न करने वाला सेक्टर है। हम चाहते हैं कि युवाओं में शिक्षा के दौरान ही एंटरप्रेन्योरशिप का भी विकास हो। हम उनके विजन को रिसर्च और इनोवेशन की से सशक्त करें ताकि वे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।

एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने कहा कि कोटा शिक्षा की काशी है। यहां इस मेले के आयोजन का उद्देश्य औद्योगिक क्रांति लाते हुए क्षेत्र की आर्थिक उन्नति और प्रगति को सुनिश्चित करना है। आयोजन के माध्यम से कोटा सहित सम्पूर्ण हाडोती में एमएसएमई को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि यहां उत्पादन बढ़े, जीडीपी में योगदान बढ़े, रोजगार बढ़े और आर्थिक समृद्धि आए।

 

Related Articles

Back to top button