ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

होली पर बिना पूछे किसी को रंग लगाया तो जाना पड़ सकता है जेल, इन जिलों में धारा 144 लागू

राजस्थान | राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर जिले में होली पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसे लेकर उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि ये हमारी धार्मिक भावना का अपमान है। सरकार जल्द से जल्द से फैसला वापस ले।

राजस्थान में होली का त्योहार विवाद में उलझता नजर आ रहा है। जोधपुर के बाद बाड़मेर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इसे लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि ये हमारी धार्मिक भावना का अपमान है। होली सद्भावना, सद्भाव और रंगों का त्योहार है। होली पर धारा 144 लगाना इस सरकार का कलंक है।  ऐसे में हम अपने त्योहार कैसे माना पाएंगे। सरकार इस आदेश को जल्द वापस ले।

दरअसल, शुक्रवार को बाड़मेर कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दी। ये 12 मार्च तक लागू रहेगी। इसी तरह जोधपुर में भी 24 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ रंग नहीं लगा सकता है। जुलूस निकालने रंग और रंग से भर गुब्बारे मरना पर भी प्रतिबंधित लगाया गया है। आदेश के अनुसार डीजी पर किसी भी प्रकार के गाने चलाना, किसी को भड़काने के लिए बजाए जाने वाले ध्वनी यंत्र पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

आदेश का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि होली के त्योहार पर रंग लगाने सहित अन्य बातों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। इससे बचने के लिए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है। प्रशासन की ओर से अपील करते हुए कहा गया है कि सभी लोगों होली का त्योहार शांति के साथ मनाएं।

 

Related Articles

Back to top button