ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की दहाड़ अब मॉरीशस में गूंजेगी |

जयपुर (तनवीर सिंह सन्धू) - राजस्थान की धरती पर जन्मे और पूरे भारत में पूजनीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की दहाड़ अब मॉरीशस में गूंजेगी | जयपुर में भारती शिल्पकला के मूर्तिकार महावीर भारती एवं निर्मला कुल्हरी इस समय महाराणा प्रताप की 8 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार कर रहे हैं जिसमें उन्हें उनके प्रिय घोड़े चेतक पर विराजमान दिखाया गया है | इस प्रतिमा को बनाने का ऑर्डर अफ्रीका महाद्वीप के मॉरीशस गणराज्य के निवासी भारतवंशी नागरिक की गहलोत राजपूत फेडरेशन द्वारा दिया गया है | मूर्तिकार बताते हैं कि इस प्रतिमा को तैयार करने में करीब 40 से 45 दिन का समय लगेगा, 700 किलो वजनी ये प्रतिमा लॉस्ट वैक्स प्रोसेस से बनाई जा रही है | मूर्तिकार महावीर भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्मित महाराणा प्रताप की प्रतिमा मॉरीशस से पहले दुबई में भी स्थापित हो चुकी है, जहां पहली बार महाराणा प्रताप को हाथी रामप्रसाद पर विराजमान दर्शाया गया है | भारत में भी राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में महाराणा प्रताप की प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button