ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

जकार्ता में ईंधन भंडारण डिपो में आग, 15 लोगों की मौत, 16 लापता की तलाश जारी  

जकार्ता । इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक ईंधन भंडारण डिपो में भीषण आग के बाद बचावकर्ता एवं दमकलकर्मी शनिवार को भी राहत एवं तलाश अभियान में जुटे रहे, लेकिन 16 लोग अब भी लापता है। डिपो में आग लेने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। ईंधन भंडारण डिपो उत्तरी जकार्ता के तनाह मेराह इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों के 25 प्रतिशत की आपूर्ति करता है।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 260 दमकलकर्मी और दमकल की 52 गाड़ियां आसपास के इलाके में आग बुझाने के काम में लगी हैं। पर्टामिना के जावा क्षेत्र के प्रबंधक इको क्रिस्टियावान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भारी बारिश में संभवत: बिजली गिरने के कारण पाइप लाइन टूट जाने की वजह से आग लगी। डिपो के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें गैसोलीन की तेज गंध आ रही थी, जिससे कुछ लोगों को उल्टी भी हुई और रात करीब आठ बजे भीषण विस्फोट हुआ।
इंडोनेशिया ने पहले मृतक संख्या 17 बताई थी, लेकिन ‘इंडोनेशिया रेड क्रॉस’ के कमान केंद्र ने संख्या को संशोधित कर इस 15 कर दिया है, क्योंकि कुछ पीड़ितों को दो बार गिन लिया गया था। बचावकर्ता उन 16 लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो लापता बताये जा रहे हैं और पांच अस्पतालों में करीब 49 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button