ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 10 लोग घायल

बेंगलुरू । बेंगलुरू के मरियप्पनपल्या में शुक्रवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से पांच बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक चार लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि यह घटना इसकारण हुई क्योंकि परिवार के लोग खाना बनाने के बाद गैस चूल्हा बंद करना भूल गए थे। सुबह जब वे रसोई में खाना बनाने पहुंचे तब गैस फट गई। अजमल (46), नजीम (42), रियान (14), अदनान (12), फैयाज (10), मेहरुन्निसा (11), अजान (5), जैनब (8), आमिर खान (52), शबानाज (18)   नसीमा (40), सलमा (33) और रेशमा भानु (48) घायल व्यक्ति हैं और उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घर में पारिवारिक समारोह था और विशेष व्यंजन बनाए गए थे। विस्फोट के प्रभाव से मकान में दरारें आ गई हैं। दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button