ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई आग,हालत गंभीर

हरियाणा | हरियाणा के हांसी में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी अनुसार जगदीश कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सीमा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से जल गई। महिला को जलता देखकर आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का मच गई।शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों एकत्र हो गए। आनन-फानन में महिला के शरीर में लगी आग को बुझाकर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा के लिए रेफर किया।

सीमा के मामा के लड़के हर्षित ने बताया कि उनकी पहले रोहतक शादी हुईं थी, मगर पति का निधन हो गया था। उसके बाद हांसी की जगदीश कॉलोनी में हुई उनका भी निधन हो गया था। सीमा का पूरा परिवार जींद में रहता है। सीमा अपने घर में अकेली रहती थी। सीमा के परिजनों को जलने की सूचना दी। मगर अभी तक उनका परिवार नहीं पहुंचा।बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन कर रही है, आखिर सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं डॉक्टर कामिंद मोंगा ने बताया कि डायल 112 की टीम द्वारा घायल अवस्था में महिला को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button