मुख्य समाचार
शिवराज, मेरे इन्दौर को बचा लो’- ताई सुमित्रा महाजन
इंदौर। पब-बार-नशा-ड्रग-अश्लीलता की अराजकता सीएम हाउस पहुंची ताई सुमित्रा महाजन शिवराज, मेरे इन्दौर को बचा लो पब ड्रग वाले नाईट कल्चर के विरोध में 8 बार की संसद, पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन हुई मुखर सीएम से दो टूक बोली ताई- पब बार कल्चर से शहर में बढ़ रहा अपराध सीएम से मिलकर जिंदा जलाई प्राचार्य की मौत को इन्दौर के लिए काला धब्बा कलंक बताया _महाजन ने पब बार ड्रग नशाखोरी को शहर की तासीर के खिलाफ बताया_ सीएम से बोली पूर्व सांसद- होस्टलर्स में बढ़ता नशे का चलन चिंताजनक_ नाईट कल्चर। नाईट लाइफ। शराबखोरी। पब। बार। ड्रग। अश्लीलता। अपराध। वे सब मूददे, जिनके विरोध में ख़ुलासा फर्स्ट पहले दिन से बेबाकी मुखर है, वे सब मूददे एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष पहुंचे। ये काम किया आमतोर पर शांत रहने वाली हम सबकी ताई यानी सुमित्रा महाजन ने। वे शहर की तासीर को धूल धूसरित करते इस कल्चर के खिलाफ सीएम के समक्ष जबरदस्त रूप से मुखर हुई। उन्होंने दो टूक कहा भी कि ये नाईट लाइफ वाला कल्चर शहर में अपराध बढ़ा रहा हैं। ताई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई प्राचार्य की मौत पर पुलिस को सीएम के समक्ष कटघरे में खड़ा भी किया कि अगर समय रहते पुलिस चेत जाती तो शहर पर ये कलंक-धब्बा नही लगता। ताई ने सीएम के समक्ष इन्दौर की संस्कृति को बचाने की गुहार लगाई और सीएम ने हमेशा की तरह फिर आश्वासन दिया है कि आप बेफ़िक्र रहे, शहर की संस्कृति को हर हाल में कायम रखेंगे।* ------ *नितिनमोहन शर्मा।* इन्दौर का पब, बार, नशा, ड्रग और आये दिन इन्दौर की सड़कों पर अश्लीलता परोसता नाईट कल्चर और उससे पसरी अराजकता का मुद्दा गुरुवार को राजधानी भोपाल जा पहुंचा। वो भी प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के समक्ष। शहर की 8 बार की सांसद और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इस मूददे पर मुखर हुई। वे इन सब मुद्दों के साथ सीधे सीएम से मिली और गुहार लगाई की मेरा-आपका इन्दौर ऐसा नही था। शिवराजसिंह जी आप मेरे इन्दौर को इस पब-नशा सँस्कृति से बचा लो। पूर्व सांसद महाजन से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई प्राचार्य विमुक्ता शर्मा की मौत को भी इन्दौर के लिए कलंक और धब्बा करार दिया। उन्होंने इस मामले में सीएम को दो पत्र भी सौपे। एक मे प्राचार्य की विभत्स हत्या के मामले को सरकार को गम्भीरता से लेने का आग्रह था और दूसरे पत्र में कालेज प्रबंधन व पुलिसिया भूमिका को कटघरे में खड़ा किया। महाजन ने इसे इन्दौर के लिए बड़ा खतरा बताते हुए दुःख जताते हुए कहा कि प्रिंसिपल की उसके ही कालेज में उसके ही स्टूडेंट द्वारा पेट्रोल डाल कर जलाने की इस घटना ने इन्दौर के मान को देशभर में कम कर दिया। उन्होंने सीएम के समक्ष इस मामले में पुलिस की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा किया। महाजन ने सीएम को स्पष्ट कहा कि अगर समय रहते पुलिस चेत जाती तो इस भयावह घटना से बचा जा सकता था। *पूर्व स्पीकर ओर सीएम की ये मुलाकात करीब एक घण्टा चली। ताई ने एजुकेशन हब होते शहर में शिक्षा का व्यापार और होस्टल कल्चर पर भी दो टूक बात रखी। उन्होंने सीएम को बताया कि इन दिनों जो इन्दौर में हो रहा है, वैसा आज तक न देखा, न सुना और न हुआ हैं। युवाओं और युवतियों में बढ़ती नशा प्रवृति पर चिंता जताते हुए महाजन से मुख्यमंत्री को कहा कि पब कल्चर वाली नाईट लाइफ शहर में अपराध बड़ा रही है और जो आये दिन आधी रात को सड़को पर जो हो रहा है, वो शर्मसार करने वाला है। इससे शहर की शालीन ओर कुलीन संस्कृति पर धब्बा लग रहा हैं। महाजन से सीएम से कहा कि इस कल्चर पर लगाम लगे और शराब परोसने वाली होटलों बार पब को तय समय सीमा में सख्ती से बन्द करवाया जाए।* सीएम ने ताई की बातों को गम्भीरता से सुना और आश्वस्त किया कि किसी भी सूरत के इन्दौर की संस्कृति को खराब नही होने देंगे। सीएम ने इन्दौर की तासीर को कायम रखने का वादा भी किया और प्राचार्य की मौत पर अफ़सोस जताते हुए उच्च स्तरीय जांच और न्याय का भरोसा दिया।


