ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

11 वर्षीय बालिका का खंडहर में मिला शव

वाराणसी । नगर के कैंट थाना क्षेत्र के पहलूपुरा गांव में 11 वर्षीय एक लापता बच्ची का शव एक खंडहर में मिला। सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, एसीपी कैंट ममता रानी, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक बच्ची कक्षा छह की छात्रा थी। बुधवार की सुबह 11 बजे बच्ची घर से मोबाइल रीचार्ज कराने दुकान पर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब शाम तक उसका पता नहीं चला तो पिता और परिवारवालों की परेशानी बढ़ गई। सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि हमारा किसी प्रकार का विवाद नहीं था। फिलहाल यह घटना कई प्रकार के प्रश्न खड़े कर रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button