ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

नाथन लियोन ने तोड़ा महान शेन वॉर्न का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

ऑस्‍ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने बुधवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन इतिहास रच‍ दिया। लियोन ने जैसे ही रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया तो एशिया में सबसे सफल विदेशी गेंदबाज बनने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। नाथन लियोन ने इस मामले में महान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा।

नाथन लियोन ने रवींद्र जडेजा (4) को शॉर्ट एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में मैथ्‍यू कुहनेमन के हाथों कैच आउट कराया। एशिया में लियोन का यह 128वां विकेट था। उन्‍होंने इसी के साथ महान शेन वॉर्न का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने एशियाई जमीन पर 127 विकेट लिए थे। नाथन लियोन ने जडेजा के बाद केएस भरत को आउट किया और अपने विकेटों की संख्‍या 129 पहुंचा दी। लियोन के विकेट की संख्‍या में इजाफा होने की पूरी उम्‍मीद है।

सिर्फ दो ही गेंदबाजों की ऐसी उपलब्धि

एशियाई जमीन पर केवल दो ही विदेशी गेंदबाज टेस्‍ट में 100 या ज्‍यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं। नाथन लियोन और दिवंगत शेन वॉर्न ही ऐसे दो गेंदबाज हैं, जिन्‍होंने एशिया में 100 या ज्‍यादा विकेट चटकाए हैं। न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान डेनियल विटोरी 98 विकेट के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन 92 विकेट के साथ चौथे स्‍थान पर जमे हुए हैं।

इंग्‍लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन 82 विकेट के साथ टॉप-5 की लिस्‍ट को पूरा करते हैं। वेस्‍टइंडीज के पूर्व दिग्‍गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्‍श 77 विकेट के साथ इस लिस्‍ट में छठे स्‍थान पर काबिज हैं।

लियोन ने मचाई तबाही

नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन पहले सेशन में तबाई मचाने का काम किया। ऑफ स्पिनर ने तीन भारतीय बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्‍होंने सबसे पहले चेतेश्‍वर पुजारा को बोल्‍ड किया। इसके बाद रवींद्र जडेजा को शॉर्ट एक्‍स्‍ट्रा कवर्स में मैथ्‍यू कुहनेमन के हाथों कैच आउट कराया। फिर लंच से पहले केएस भरत को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। भारतीय टीम लंच के समय 84 रन पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button