ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अर्चना गौतम मीडिया से खुलकर बातचीत करने हुई ट्रोल

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ का हर कंटेस्टेंट इस समय सुर्खियों में हैं। फाइनल में पहुंचे पांचों कंटेस्टेंट मानों इस समय हर जगह छाए हैं। एमसी स्टैन से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक सभी किसी न किसी कारण से चर्चाओं में हैं। इन्हीं में से एक प्रियंका चाहर चौधरी भी हैं। अर्चना, अपने बयानों से लेकर  प्रोजेक्ट्स तक की वजह से छाई हुई हैं। जहां कुछ समय पहले अर्चना ने प्रियंका गांधी के सेक्रेटरी पर इल्जाम लगाए थे, वहीं हाल में ही उन्हे मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्चना ने उनको फ्लैट मिलने में हो रही समस्या के बारे में बताया। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अर्चना ट्रोल हो रही हैं। तो चलिए बताते हैं…

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद हर तरफ छाईं अर्चना गौतम इस समय मीडिया से खुलकर बातचीत कर रही हैं। कभी किसी की पार्टी में तो कभी मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होने वाली अर्चना ने एक बार फिर पैपराजी से बात की। वायरल वीडियो में पैपराजी अभिनेत्री से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं कि आखिर चल क्या है? इस पर अर्चना जवाब देते हुए बताती हैं कि वह मुंबई में फ्लैट ढूंढ रही हैं लेकिन उन्हें यहां रहने के लिए घर नहीं मिल रहा है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि लोगों ने अर्चना की तुलना राखी सावंत से कर दी है।

पैपराजी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अर्चना कहती हैं, ‘मुंबई में फ्लैट्स का अलंकार पड़ गया है। कोई अच्छा फ्लैट नहीं मिल रहा।’ अर्चना द्वारा हुई गलती को पैपराजी ने तुरंत ठीक कराते हुए कहा कि अलंकार नहीं अकाल होता है। इसके बाद पैपराजी ने अर्चना को हॉट बुलाया, जिसके जवाब में पलटकर अर्चना ने कहा कि मैं तो हूं ही हॉट। बस अर्चना का यही बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया और नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। फैंस अर्चना के इस तरह के रवैये पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

अर्चना के अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने के इस आदत पर लोगों ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और खूब खरी खोटी भी सुनाई। नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर अर्चना को टोकते हुए कहा कि दूसरी राखी बन रही हो। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘पेट निकला है भैया।’ दूसरे ने लिखा, ‘राखी सावंत 2.0’ वहीं एक अन्य ने तो यह तक लिख दिया कि अर्चना के कारण बिल्डिंग के लोग न भाग जाएं।

 

Related Articles

Back to top button