ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर। दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए नाबालिग। को गोली मारी घायल जबलपुर रेफर, गोटेगांव क्षेत्र में पूर्व में भी गोली चलने की हो चुकी हैं कई घटनाएं।

नरसिंहपुर। गोटेगांव में गोली चलने से करीब 15 वर्षीय एक किशोर घायल हो गया। जिसे स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। घटना दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद दौरान हुई। बताया जा रहा है कि घायल किशोर विवाद सुलझाने गया था। पुलिस आरोपितों की तलाशी में लगी है। घटनाक्रम में बताया जाता है कि गोटेगांव की बालाजी कालोनी में बुधवार की रात दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे सुलझाने के लिए स्थानीय किशोर अक्षय नायक गया था। इसी दौरान एक किशोर द्वारा गोली चलाई जो अक्षय की बाएं पैर की जांघ में लगी। गोली चलने की आवाज लगते ही मौके पर लोग जमा होने लगे। घायल किशोर को तत्काल स्थानीय एक निजी अस्पताल में भेजा गया था। पुलिस के अनुसार घायल ने मौके पर तीन लोगों के होने की जानकारी दी है।गोटेगांव थाना प्रभारी हिमलेंद्र पटेल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। गोटेगांव क्षेत्र में पूर्व में भी हो चुकीं हैं घटनाएं गोटेगांव क्षेत्र में पूर्व में भी गोली चलने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां भी किसी से छुपी नहीं है।जो पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठाती रहीं हैं। गोली चलने की उक्त घटना के बाद लोगो में चर्चाएं होने लगी हैं कि आखिर यह हथियार क्षेत्र में कहां से आ रहे हैं और कौन इनका विक्रय कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button