ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष के साथ दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार होली जैसे पावन पर्व में कुछ नियम अपनाकर व्यक्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे से मतभेद मिटाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, होली के दिन भगवान विष्णु, श्री कृष्ण, राधा रानी, मां लक्ष्मी आदि देवी देवताओं की विधिवत पूजा करने के साथ अबीर-गुलाल लगाने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन कुछ टिप्स अपना व्यक्ति साल भर खुशी ही खुशी पा सकता है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को हो रही है और इसके अगले दिन यानी 8 मार्च को होली खेली जाएगी। जानिए होली के दिन कौन से वास्तु उपाय करना होगा शुभ।

होली पर करें ये वास्तु उपाय

बनाएं रंगोली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार, आंगन आदि में रंगोली जरूर बनानी चाहिए। इस रंगोली में लाल, पीला, हरा, गुलाबी जैसे खुशी के रंग भरने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

लगाएं पेड़-पौधे

घर के दोष को दूर करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए होली के दिन घर के अंदर या फिर बाहर हरे भरे पेड़ पौधे लदाएं। ऐसा करने से घर में खुशियां ही खुशियां रहेगी।

लगाएं गणेश जी को भोग

होली के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ अबीर गुलाल लगाएं और इसके साथ ही गणपति को मोदक या फिर अन्य मिठाई से भोग अवश्य लगाएं।

लगाएं ये तस्वीर

बिजनेस में उन्नति और धन लाभ के लिए ऑफिस या फिर घर की पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपकी भी किस्मत चमक जाएगी।

लगाएं ध्वज

अगर आप घर की छत में बाला जी, राम दरबार फिर कोई अन्य ध्वज लगा खे हैं, तो होली के दिन बदलना शुभ माना जाता है। इस दिन छत में ध्वज लगाने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

 

Related Articles

Back to top button