ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

शादी से इंकार करने पर युवक ने प्रेमिका की चाकूओं से गोदकर हत्या  

बेंगलुरु । कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,  जहां 28 साल के सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका की सड़क पर खुलेआम चाकुओं से गोदकर हत्या की। पुलिस ने मृतक की पहचान लीला पवित्र नलमति के रूप में की है जो कि आंध्र के काकीनाडा की रहने वाली थी और मुरुगेशपाल्या ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थी। आरोपी की पहचान दिनकर बनाला के तौर पर हुई है और वह श्रीकाकुलम का रहने वाला था और दोमलुर में एक अन्य हेल्थकेयर कंपनी में काम करता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दिनकर और लीला के बीच 5 साल से प्रेम संबंध थे। ये दोनों शादी करना चाहते थे। चूंकि दिनकर दूसरी जाति से था, इसकारण लड़की का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। लीला ने दिनकर को बताया था कि क्योंकि उसका परिवार नहीं मानेगा इसलिए उस अपने परिवार का फैसला मानना होगा। वह इस बात से गुस्सा हो गया और उसपर कई बार चाकुओं से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक दिनकर और लीला पहली बार एक हेल्थकेयर फर्म में ही मिले जहां ये साथ काम करते थे। इसके बाद में दोनों में प्रेम हो गया। जब लीला ने बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकती तो वह इस बात से नाराज हो गया। इसके बाद घटना वाले दिन लीला ऑफिस के बाहर आई दोनों के बीच बहस शुरू हो गई बाद में उसने चाकू निकाला और सरेआम उस पर 16 बार चाकुओं से वार कर दिया।

Related Articles

Back to top button