ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। प्रदेश वासियो के लिए होली पर दिवाली मनाने वाला है बजट। बजट सामने आने से पहले विपक्ष का विरोध निंदनीय- डॉ नरोत्तम मिश्रा।

भोपाल। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बजट को लोक कल्याण कारी बताते हुए इसे प्रदेश वासियो के लिए होली से पहले दिवाली मनाने वाला बताया है।उन्होंने कहा हमने कोई भी नया कर नही लगाया यह बताता है कि हमारी सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरी है। उन्होंने बजट को लेकर विपक्ष के आचरण को निदनीय कृत्य करार दिया । गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने मध्य्प्रदेश बजट पर अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि यह राम राज्य की अवधारणा को पूरा करता हुआ बजट है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है *बरसत हरसत सब लखें, करसत लखे न कोय* *तुलसी प्रजा सुभाग से, भूप भानु सो होय* यानी कि कर इस तरह वसूलना चाहिए जैसे सूरज समुद्र,नदियों यहां तक कि आपकी अंजुली से भी पानी ले लेता है और आप को पता भी नही चलता है। जब बारिश के रूप में यह आपको वापस पानी लौटाते है तो चारो ओर खुशहाली छा जाती है। इसी तरह हमारा यह बजट भी है इसमें सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए है। गृह मंत्री ने कहा कि देश अमृतकाल मना रहा है बजट में सभी वर्गो के लिए अमृत वर्षा की गई है।लाडली बहना योजना से आधी आबादी सक्षम होगी किसानों के कर्जा का ब्याज हम भरेंगे जिससे किसान मजबूत होंगे।बजट में गाँव, गरीब, किसान,नोजावन सभी को मजबूत बनाने की बात है। सभी वर्गो को राहत दी गयी है। साथ ही विकसित प्रदेश बनने की हर कसौटी पर खरा उतरने वाले प्रदेश में सड़क,पुल, पुलिया ओर अधोसंरचना पर भी बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। बजट जनहितैषी व जन कल्याणकारी है। *विपक्ष का आचरण निंदनीय* गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने बजट भाषण के दौरान विपक्ष द्वारा किये गए विरोध,टीका टिप्पणी व वाकआउट करने को निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि बजट पूरा सुना ही नही और वाकआउट कर गए। जब सुना ही नही तो पता कैसे चला कि बजट में क्या सही है क्या गलत है। केवल विरोध के लिए विरोध करने की जो विपक्ष राजनीति कर रहा है वह गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button