ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

5 मार्च को होने वाली RSS की रैली को तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

तेलंगाना हाईकोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पांच मार्च को अदिलाबादु जिले के भैंसा में होने वाली रैली को सशर्त अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट ने रैली में सिर्फ 500 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। अदालत ने कहा, धार्मिक स्थलों से 300 मीटर की दूरी के भीतर होने वाली रैलियों में केवल उन्हीं लोगों को रैली में भाग लेना चाहिए, जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

तेलंगाना में तय समय से पहले विधानसभा चुनाव की आहट से भाजपा ने व्यूह रचना शुरू कर दी है। राज्य की केसीआर सरकार को घेरने के लिए पार्टी ने मार्च महीने में बड़े पैमाने पर प्रजा गोसा, भाजपा भरोसा अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।

मंगलवार को नड्डा के निवास पर गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राज्य के नेताओं की मैराथन बैठक हुई, जिसमें इस अभियान का खाका खींचा गया। इसके तहत राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों पर रैलियां करने का निर्णय किया गया। इसमें शाह, राजनाथ, स्मृति ईरानी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की कम से कम 10 रैलियां कराई जाएंगी। अभियान की समाप्ति हैदराबाद में पीएम मोदी की रैली से होगी।

 

Related Articles

Back to top button