ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- 5 वर्षों का सपना हुआ पूरा

उज्जैन : भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल सोमवार सुबह अपनी पत्नी मेहा पटेल के साथ भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पिछले महीने ही अक्षर पटेल और मेहा विवाह बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद ये कपल पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचा था। दोनों ने करीब दो घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर सुबह चार बजे होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। महाकाल मंदिर में पंडित यश पुजारी ने गर्भगृह में अक्षर पटेल और मेहा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक कराया।

भस्म आरती में शामिल होने और भगवान का पूजन करने के बाद क्रिकेटर अक्षर पटेल ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती का आज मेरा पांच वर्षों का सपना पूरा हो गया, इसके पहले भी मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आया था, लेकिन उस समय कुछ देर होने के कारण मुझे सुबह सात बजे होने वाली आरती के दर्शन करना पढ़े थे। अक्षर ने बताया कि काफी सालों से भस्म आरती देखने की इच्छा थी आज सोमवार का अच्छा दिन है और अभी कुछ दिनों पूर्व ही मेरी शादी भी हुई है, इसीलिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर सुकून मिला जैसे दर्शन चाहता था वैसे दर्शन हुए मैं बाबा महाकाल को बहुत मानता हूं उनकी भक्ति करता हूं, भगवान भोले सबके साथ है।

 

Related Articles

Back to top button