ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : उद्योगपति नवीन जिंदल को पत्र भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे बिलासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पहुंची। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रायगढ़ जेल में आना चाहता था। इसके चलते उसने ऐसा किया।

कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र चौहान के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। कुछ में उसको सजा हो चुकी है। इसी में वह पिछले 14 साल से बिलासपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। जेल से ही आरोपी पुष्पेंद्र चौहान ने पत्र भेजकर उद्योगपति नवीन जिंदल से फिरौती मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके बाद रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के जीएम की ओर से 23 जनवरी को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पुष्पेंद्र चौहान ने बताया है कि, वह रायगढ़ जेल आना चाहता था। इसीलिए  उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी दी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर सही कारण जानने का प्रयास करेगी।

 

Related Articles

Back to top button