ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

महिला वार्ड पार्षद बनीं झपटमारों का शिकार, बदमाशों ने गले से झपटी चेन

जिले के कदमकुआं थानांतर्गत वैशाली गोलंबर के नजदीक नगर निगम के वार्ड 72 की पार्षद संध्या देवी के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। वे जब तक शोर मचाती बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। यह घटना 24 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें दो आरोपित बाइक पर नजर आए। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा बदमाश सफेद शर्ट में दिखा। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एक लाख रुपए से अधिक की थी चेन

पार्षद संध्या देवी का घर पटना सिटी के नूरपुर इलाके में है। वे कार से वैशाली गोलंबर पहुंचीं और उतर कर मिठाई दुकान की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए और गले से सोने की चेन झपट कर पार्क रोड की तरफ भाग निकले। जब तक वह शोर मचातीं, झपटमार काफी दूर जा चुके थे। छीनी गई चेन का वजन 20 ग्राम बताया जा रहा है और उसमें पांच ग्राम का लॉकेट भी लगा था। चेन की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पटना नगर निगम के वार्ड 72 की पार्षद संध्या यादव के साथ दिनदहाड़े यह वारदात हुई, जब बाइक पर सवार दो झपटमारों ने उनके गले से चेन झपट ली।

 

Related Articles

Back to top button