ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, ‘युग लैब्स’ में बदला गया पार्टी का डिस्प्ले पिक्चर

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बुधवार को हैक कर लिया गया। पार्टी के खाते का डिस्प्ले पिक्चर और डिस्प्ले हैंडल “युग लैब्स” में बदल दिया गया है।

हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर ‘यूगा लैब्स’ की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘नॉन फंजिबल टोकन’ (एनएफटी) हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसके बाद खाते ने क्रिप्टो-मुद्राओं को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। पार्टी के ट्विटर बायो विवरण को “NFT करोड़पति” में बदल दिया गया था और डिस्प्ले फोटो को बोरेड एप यॉट क्लब (BAYC) संग्रह से एक तस्वीर में बदल दिया गया था। इससे पहले, एक अक्टूबर को तेलुगु देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

Related Articles

Back to top button