ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में विपक्ष के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी

पटना । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम और शिक्षा-आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। वहीं, विपक्ष के नेताओं का रिएक्शन भी आ रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ऐसे में विपक्ष के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, जो असल मुद्दा था, उस ओर सीबीआई का ध्यान ही नहीं है। आबकारी नीति को लेकर जांच की मांग हो रही थी। हमने तो कई बार कहा है कि किस प्रकार से एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिसोदिया को लेकर कोई हैरानी वाली बात नहीं है। अभी जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे, विपक्ष के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने रविवार को ट्वीट किया था, दिल्ली के शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी आश्चर्यजनक नहीं है। बीजेपी के शासन में अभी सीबीआई-ईडी जैसी संस्थाएं स्वायत्त नहीं रही। बल्कि ये बीजेपी की आनुषांगिक संगठन बन चुकी हैं।
तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों से अपील की थी कि सभी दलों को एकताबद्ध होकर इन संस्थाओं क स्वायत्त चरित्र की बहाली का आंदोलन करना चाहिए। बता दें कि तेजस्वी यादव समेत लालू परिवार के कई सदस्य सीबीआई जांच की जद में हैं।
बता दें कि सीबीआई ने बताया कि सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की गई। सिसोदिया से शराब नीति, दिनेश अरोड़ा से सिसोदिया के कनेक्शन के बारे में सवाल किए गए। सिसोदिया ने कई फोन कॉल्स भी किए हैं। कई फोन सेट भी नष्ट किए। उनकी डिटेल्स के आधार पर सिसोदिया से सवाल पूछे गए।

Related Articles

Back to top button