ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Gonda के फुरकान अली ने AK-47 के साथ शेयर की तस्वीर, एजेंसियों के फूले हाथ-पांव

गोंडाः जिले की पुलिस के हाथ-पांव उस वक्त फूल गये, जब क्षेत्र के एक शख्स की एके-47 हाथ में लिये फोटो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. फोटो जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रापुर गांव के रहने वाले है फुरकान अली की है. अफगानी कपड़े पहने और हाथ में प्रतिबंधित असलहा लिए फुरकान ने जब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फोटो पोस्ट की, तो अचानक यह फोटो गोंडा में तेजी से वायरल होने लगी. इसकी खबर लगते ही पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसियों के कान खड़े हो गए.
वहीं, गोंडा एसपी आकाश तोमर ने आनन-फानन में पुलिस की एक टीम इंद्रापुर भेजी, जहां पता चला की इंद्रापुर के रहने वाले मरहूम कुर्बान अली के 5 बेटे हैं. उनमें से एक बेटा फुरकान अली पिछले दिनों दुबई के नजरान शहर में नौकरी करने गया था. फुरकान अली ने हाथ में असलहा लिए हुए यह फोटो वहीं से शेयर की थी. पुलिस ने फुरकान से भी सम्पर्क किया और जानकारी ली.
फुरकान ने रौब गांठने के लिएएके-47 के साथ फोटो खिंचवा कर शेयर कर दी. लेकिन, एजेंसियां सक्रिय हैं और गहनता से जांच कर रही हैं. एसपी आकाश तोमर ने बताया कि फुरकान के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और परिजनों पर भी नजर रखी जा रही है.

Related Articles

Back to top button