ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक ने थामा BSP का दामन।

मुरैना। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। इसके पहले ही नेताओं के दल बदल का खेल शुरू हो गया है। मुरैना में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जहां पूर्व विधायक बलवीर दंडोतिया ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। ग्वालियर चंबल अंचल से बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व विधायक बलवीर दंडोतिया ने बीएसपी में घर वापसी की है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने संभागीय कार्यालय में बलवीर दंडोतिया को बीएसपी का अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। BSP में घर वापसी करने के बाद बलवीर दंडोतिया ने कहा कि 2019 में उन्हें कुछ कांग्रेसियों ने बरगलाया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी, लेकिन पार्टी के अंदर कोई आंतरिक लोकतंत्र और कार्यप्रणाली नहीं है। वहां पार्टी के किसी भी सदस्य की कोई सुनने वाला भी नहीं है, यही वजह है कि उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बीएसपी में घर वापसी की है। वहीं बीएससी प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने कहा कि बलवीर दंडोतिया बीएसपी परिवार के पुराने सदस्य हैं, उनसे जो गलती हुई उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया और वापस अपने घर में लौट कर आए हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसका पालन करेंगे। गौरतलब है कि बलवीर दंडोतिया साल 2009 में BSP के टिकिट पर मुरैना श्योपुर लोकसभा चुनाव लड़े थे। 2013 में BSP के टिकिट पर मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से वह चुनाव लड़े और विधायक बने। इसके अलावा 2018 में भी वह BSP के टिकिट पर मुरैना विधानसभा से चुनाव लड़े थे। वहीं हार मिलने के बाद वह 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन पार्टी के आंतरिक हालातों को खराब बताते हुए उन्होंने BSP में घर वापसी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button