ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सैन्य जनरल को किया बर्खास्त

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को जॉइंट फोर्स के कमांडर मेजर जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त कर दिया है। मोसकालोव को बीते साल मार्च में लेफ्टिनेंट जनरल ओलेक्जेंडर पावलिक की जगह जॉइंट फोर्स का कमांडर नियुक्त किया था। लेफ्टिनेंट जनरल ओलेक्जेंडर पावलिक को कीव रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन का प्रमुख बनाया गया था।हालांकि अभी तक मेजरल जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त करने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

बता दें कि हाल के समय में यूक्रेन की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव किए हैं। बीते दिनों यूक्रेन की सरकार ने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी छापेमारी की थी। जिसके बाद कई शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाया गया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि मोसकालोव को भ्रष्टाचार के चलते बर्खास्त किया गया है या फिर किसी और कारण से।वहीं रूस के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहाद अल साऊद ने पहली बार यूक्रेन का दौरा किया। अपने दौरे में सऊदी अरब ने यूक्रेन को 400 मिलियन यूएस डॉलर की आर्थिक मदद देने का भी एलान किया।

इनमें से 100 मिलियन डॉलर की मदद मानवीय सहायता के लिए दी जाएगी और 300 मिलिनय डॉलर की आर्थिक मदद तेल उत्पादों में दी गई है। यूक्रेन की सरकार ने आर्थिक मदद के लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद दिया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी युद्ध के बीच चीन के शांति प्रस्ताव का स्वागत किया है लेकिन ये भी कहा कि वह इस प्रस्ताव को तभी स्वीकार करेंगे, जब पुतिन अपने सभी सैनिकों को यूक्रेन की कब्जाई हुई धरती से वापस बुलाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि चीन ने यह प्रस्ताव सही में शांति के लिए दिया है और वह उम्मीद करते हैं कि चीन रूस को हथियारों की सप्लाई भी नहीं कर रहा है।

Related Articles

Back to top button