ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

होलाष्टक लगने के बाद न करें ये काम, मिलेगा अशुभ परिणाम

हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है लेकिन इन सभी में होली बेहद खास मानी जाती है इस साल होली 8 मार्च को देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। होली पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी प्रसन्नता जा​हिर करते है। लेकिन इससे पहले आठ दिनों का होलाष्टक लगता है जिसे अशुभ माना गया है। मान्यता है कि होलाष्टक के दिनों में शुभ कार्यों को करने से नकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होती है और कार्य सफल नहीं होते है। इस बार होलाष्टक का आरंभ 28 फरवरी से हो रहा है, जो कि पूरे आठ दिनों तक चलेगा। इसका समापन होलिका दहन यानी 7 मार्च को हो जाएगा। तो आज हम आपको बता रहे है, कि होलाष्टक के दिनों में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, तो आइए जानते है।

होलाष्टक के दिनों में क्या करें क्या नहीं-
आपको बता दें कि होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों को नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इस दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है। होलाष्टक में अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह, गृह प्रवेश, गृह आरंभ, मुंडन कर्म आदि कार्य किए जाने की मनाही है। साथ ही साथ मकान और वाहन की खरीदारी करना या फिर नए कारोबार का आरंभ करना भी इस दौरान मना होता है, मान्यता है कि अगर कोई ऐसा करता है तो इसे अशुभ परिणाम मिल सकते है। वही होलाष्टक के दिनों में केवल स्नान दान, पूजा पाठ, जप तप आदि के कार्य करना उत्तम होता है। इन कार्यों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button