ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

Recruitment 2023: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 24 मार्च रात तक या उससे पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 71 पदों पर भर्ती होगी

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 10 पद
टैक्स असिस्टेंट- 32 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 29 पद

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

जबकि टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।

सैलरी
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवार को पे लेवल 7 के तहत 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा।
टैक्स असिस्टेंट पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवार को पे लेवल 4 के तहत 25,500 रुपए से लेकर 81,100 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा।
मल्टी टास्किंग स्टाफ पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवार को पे लेवल 1 के तहत 18,000 रुपए से लेकर 56,900 रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा।

योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
टैक्स असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री हो।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

ऑफलाइन करना होगा आवेदन
71 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में करना होगा। इसके आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट- www.incometaxbengaluru.org पर जाकर कर डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवारों को इस पते पर भेजना होगा।

 

Related Articles

Back to top button