ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

अवैध शराब की बिक्री पर रेड करने पहुंची थी टीम, शराब सहित लाखों रुपये बरामद

अंबाला पुलिस ने शुक्रवार को गांधी मार्केट में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की तो आरोपितों ने उनके साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। सिर्फ यह नहीं बल्कि पुलिस ने जांच तो आरोपियों के ठिकाने से दो पेटी शराब सहित लाखों रुपये व, हथियार, विदेशी मुद्रा बरामद की है। इस संबंध में थाना कैंट में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अनील सूद, सत्यम व राकेश उर्फ पप्पी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

ऐसे हुई पूरी घटना

शिकायत में मुख्य सिपाही अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांधी मार्केट में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अभी वह शराब बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों की टीम ने जहां पर उन्होंने एक कार में तीन लोगों को देखा पुलिस देखते ही एक व्यक्ति कार से फरार हो गया। जिसका पुलिस ने पीछा भी किया परंतु व्यक्ति हाथ नहीं लगा।

गांधी मार्केट में की थी पुलिस ने रेड

इसके बाद कार में बैठे अन्य दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं जब पुलिस गाड़ी की तलाशी लेने लगी तो उनके साथ गाली गलौज व हाथापाई की। इसमें पुलिस को चोटे भी आई हैं, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया। जहां मुख्य सिपाही कमलजीत सिंह को डाक्टरी निरीक्षण करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से दो पेटी शराब अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

तलाशी में मिली विदेशी करंसी

इसके बाद पुलिस ने मकान में भी तलाशी की और घर में रखे 3 लाख 75 हजार 105 रुपये के करंसी नोट तथा 765 पाउंड ईंग्लैंड, 49 अमेरिकन डॉलर व 620 कैनेडियन डॉलर तथा एक कमानीदार चाकू बटनवाला बरामद हुआ।

 

Related Articles

Back to top button