ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

बदलते मौसम में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर, बच्चों के लिए तो यह और भी कठिन है। चूंकि, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस वजह से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में विटामिन सी और डी रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आप भी अपने बच्चे की इम्युनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो खाने में ये 5 चीजें जरूर दें।

पालक

पालक में विटामिन सी, के, फोलेट, बीटा कैरोटीन आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए बच्चों को खाने में पालक की सब्जी जरूर दें।

ब्रोकली

आप बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ब्रोकली दे सकते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रोकली में आयरन, जिंक, सेलेनियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, सी समेत पोलीफेनोल और क्वेरसेटिन के गुण पाए जाते हैं।

बादाम

बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। साथ ही स्मरण शक्ति भी मजबूत होती है। इसके अलावा, विटामिन-इ गुण से टी सेल की संख्या बढ़ती है। इसके लिए बच्चे को बादाम जरूर दें। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो बच्चों में तनाव की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

अदरक

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए बच्चे को अदरक युक्त जेली और चॉकलेट दे सकते हैं।

हल्दी

हेल्थ एक्सपर्ट्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए अपने बच्चे को हल्दी वाला दूध पीने के लिए दें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और करक्यूमिन भरपूर होता है।

Related Articles

Back to top button