ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी झंडे फहराया 

सिडनी । खालिस्तानी समूहों द्वारा ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ करने के कुछ दिनों बाद ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ। खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी झंडे भी फहराए। यह हमला 21 फरवरी को क्वींसलैंड के ब्रिस्बेन में हुआ था। ब्रिसबेन में भारत की वाणिज्य दूत अर्चना सिंह ने 22 फरवरी को कार्यालय में खालिस्तान का झंडा लगा हुआ पाया।

बता दें कि इससे पहले मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर (जिसे हरे कृष्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है) के प्रबंधन ने 23 जनवरी को पाया कि मंदिर की दीवार पर तोड़फोड़ हुई है और जिसपर आपत्तिजनक वाक्यांश ‘हिन्दुस्तान मुर्दाबाद’ लिखा हुआ है। इसी तरह विक्टोरिया के कैरम डाउन्स स्थित ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर में 16 जनवरी को तोड़फोड़ हुई थी। मेलबर्न स्थित स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर आसमाजिक तत्वों ने 12 जनवरी को भारत विरोधी नारे लिखे।

Related Articles

Back to top button