ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी में हुऐ भीषण सड़क हादसे में मृतकों को मुआवजा राशि की घोषणा।

मध्यप्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसे में 15 मौत हुई घायलों से मिलने सीएम शिवराज देर रात पहुंचे अस्पताल में मृतकों को 10-10 और घायलों को 2-2 लाख मुआवजा की घोषणा, दिग्विजय और कमलनाथ ने जताया दुःख सतना में कोल महाकुंभ से लौट रहीं तीन बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा और जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित चुरहट विधायक पहुंचे और जायजा लिया। मौके पर जिला कलेक्टर साकेत मालवीय व पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद थे सीएम शिवराज ने हॉस्पिटल आकार घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने मृतक परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 2 लाख और सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, सांसद रीति पाठक भी थे। खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा के बाद वापस सीधी लौट रहीं दो बसें हादसे का ​शिकार हो गईं। बसों को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ,15 लोगों की मौत हो गई। 50 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मोहनिया घाटी में खड़ी दो बसों में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी जिससे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्यादा घायलों को रीवा और 1 दर्जन सीधी अस्पताल भेजा गया। हादसा रात 8 बजे हुआ है। मोहनिया टनल के पास उनके रुकने का प्वाइंट तय किया गया था। रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला दो बसें टनल के पास रुकीं। वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, तभी रीवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस रोड से नीचे उतर गई। हादसे कई लोग बस के नीचे आ गए। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। घटना स्थल से 8 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। शवों को रेस्क्यू कर चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरचुरी में रखवाया गया। मौके पर मौजूद कलेक्टर साकेत मालवीय ने हादसे को दुभाग्यपूर्ण बताया। गम्भीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया। रीवा में उपचाररत लोगो की सूची मंगवाई गई है। कई प्रशानिक लोग भी घायल हुए है। हादसों में 3 गांव के लोग शामिल हैं। बस हादसे को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी दुःख जताया है। सीधी में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु और 50 से अधिक लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। Kamal Nath

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button