मुख्य समाचार
आगरा। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सबार रेलवेकर्मी की मौत।
आगरा। थाना सदर बाजार सुल्तानपुरा आगरा कैंट बाले घर से सेवला स्थित अश़ोका स्टेट स्थित निवास पर जा रहे आगरा कैंट रेलवे मे कार्यरत मुख्य गाडी बाबू मनोज कुमार पुत्र स्व.लक्ष्मण सिंह रात्रि करीब 12:30 पर थाना सदर बाजार के समीप RM तिराहे पर तेज गति से लापरवाही पूर्ण तरीक़े से चालक द्वारा ट्रक नंबर RJ 11 GB 5878 ने एक्टिवा नंबर UP80 FL 4083 पर सवार मनोज कुमार को सामने से टक्कर मारी टक्कर से मौके पर ही मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज कुमार के पास ₹100000, हाथ मे दो सोने की अंगूठी, गले में सोने की चेन ,मोबाइल नंबर 6395636878 था। मनोज कुमार को पुलिस ने गंभीर हालत में एस एन मैडिकल इमरजेंसी मे भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सविता सेन महासभा आगरा के संस्थापक राजू सविता जी छोटे भाई मनोज कुमार मुख्य गाड़ी बाबू उ.म रेलवे आगरा छावनी की दिनांक 8 फरवरी 2023 को शादी हुई थी।उनके आकस्मिक निधन से सविता सेन नंद समाज आगरा सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई जिसने भी सुना हतप्रभ रह गया। इस असमय घटना से समाज को बहुत गहरा दुख है,


