ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बरेली में 27 लाख की जाली मुद्रा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बरेली । उत्तर प्रदेश के कई जिलों और उत्तराखंड तथा दिल्‍ली में जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 27 लाख रुपए की जाली मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की मेरठ और बरेली इकाई तथा भोजीपुरा पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरुवार शाम भरपरा खजुरिया गांव के बंद पड़े ईंट के भट्टे पर छापा मारकर 27 लाख रुपए की जाली मुद्रा बरामद की गई और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पु‎लिस अ‎धिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सद्दाम हुसैन, गुरनाम सिंह और हरबंस सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इनके चार साथी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में भोजीपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button