ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

7 साल के बालक से गलत हरकत के आरोपी को 20 साल की सजा

करौली। करौली जिले में 7 साल के बालक से गलत हरकत के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को न्यायाधीश अलका बंसल ने 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 1 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
मामले की सुनवाई के दौरान 9 गवाह और 19 दस्तावेज प्रदर्शन कराए गए।

पॉक्सो कोर्ट विशिष्ठ लोक अभियोजक महेंद्र मुद्गल ने बताया कि, पीड़ित के पिता ने हिंडौन सदर थाने में 27 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 9 जुलाई को उसके 7 साल के बेटे को उसके ही गांव में रहने वाला विक्रम पुत्र जुगला बहला फुसलाकर ले गया था। आरोपी बेटे को पास ही स्थित पुरानी हवेली में ले गया। यहां आरोपी विक्रम ने बेटे के साथ गलत हरकत की। डरे-सहमें बेटे ने करीब 20 दिन बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच की और विक्रम को दोषी पाया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में पुलिस ने 7 अक्टूबर को पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान 9 गवाह और 19 दस्तावेज पेश किए गए। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल कारावास और 1 लाख 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। बालक से कुकर्म का मामला क्षेत्र में काफी चर्चित रहा था। हालांकि पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था और जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया था।

Related Articles

Back to top button