ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। सड़क पर मिला जेवर से भरा पर्स लौटाने वाले ईमानदार ऑटो चालक का एसपी ग्वालियर ने किया सम्मान।

ग्वालियर दिनांक 24.02.2023 - विगत दिनों एक ऑटो चालक को नारकोटिक्स तिराहे पर एक जेवर से भरा हुआ पर्स सड़क पर पड़ा मिला था। जेवर से भरा पर्स देखकर भी ऑटो चालक का ईमान डगमगाया नही और उसके द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त जेवर से भरे पर्स को पुलिस को दे दिया। पुलिस द्वारा पर्स मालिक की तलाश कर तस्दीक उपरान्त लगभग साढ़े चार लाख रूपये के जेवर से भरे हुए पर्स को सुपुर्द किया गया। ऑटो चालक की ईमानदारी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा उसे अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उसे इसी प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहने के लिये कहा। ज्ञात हो कि दिनांक 21.02.2023 को दोपहर में ऑटो चालक को नारकोटिक्स तिराहे पर एक जेवर से भरा हुआ पर्स सड़क पर पड़ा मिला था। जेवर से भरा पर्स देखकर उसके द्वारा तुरन्त नारकोटिक्स तिराहे पर ड्यूटी कर रहे सउनि शिवकुमार जोशी, प्र.आर. बृहम्चारी, आरक्षक सत्यवीर, सैनिक विजयराम को सड़क पर मिले जेवर से भरे पर्स के संबंध में बताया। यातायात पुलिस के द्वारा गुम हुए जेवर से भरे पर्स के मिलने के संबंध में पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना देकर उक्त पर्स को थाना मुरार पहुंचाया। थाना मुरार पुलिस द्वारा जेवर मालिक की तलाश की जा रही थी तभी एक दंपति थाने पहुंचा और अपना पर्स गुम होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा पर्स मिलने का जानकारी देने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस द्वारा तस्दीक करने के उपरान्त उक्त जेवरात व पर्स को बेरजा निवासी रामवीर गुर्जर को सुपुर्द किया गया। पर्स मालिक द्वारा जेवर से भरा पर्स मिलने पर ऑटो चालक व ग्वालियर पुलिस का धन्यवाद दिया। पर्स मालिक रामवीर गुर्जर पेशे से एक किसान है तथा वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जा रहा था और शादी में जाने से पहले वह मुरार स्थित ज्वेलर्स के यहां से बहन को देने वाले तथा अपनी पत्नी के लिए बनवाए जेवर उठाकर शादी में शामिल होने के लिए मोटर सायकिल से निकला था। अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचने से पहले ही जेवर से भरा पर्स कहीं गिर गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button