ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम से ग्रामीण की मौत, एक माह में तीसरी घटना 

चाईबासा । नक्सलियों द्वारा कोल्हान के जंगल में लगाए आइइडी बम की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। बीते एक माह के अंदर यह तीसरी घटना है, जिसमें नक्सली द्वारा जंगल में लगाए आइइडी की चपेट में आने से किसी की मौत हुई है। ग्राम मेरालगढ़ा के आस-पास जंगल में एक आइइडी बम विस्फोट की चपेट में आने से ग्राम मेरालगढ़ा के निवासी हरीश चंद्र गोप उम्र लगभग 23 वर्ष की मृत्यु हुई है। पुलिस ने बताया कि हरीश सुबह लकड़ी चुनने के लिए जंगल की ओर गए हुए थे। इस पूरे घटना क्रम को लेकर चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा आइइडी का प्रयोग किया जा रहा है। आइइडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर उन्‍हें मौत के घाट उतारना, घायल करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेगा।
नक्सल अभियान के विरुद्ध सोमवार देर रात गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम आराहासा मार्ग पर माओवादियों ने सड़क जाम करने के लिए रात्रि में एक पेड़ को काट कर गिरा दिया था। साथ ही पेड़ पर बैनर और पोस्टर लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button