ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधीं ‘फोर मोर शॉट्स’ फेम मानवी गगरू

अभिनेत्री मानवी गगरू शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता और कॉमेडियन कुमार वरुण के साथ शादी की है। अभिनेत्री ने शादी तो खुलासा खुद सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण के साथ अपनी शादी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मानवी ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें देख सभी फैंस चौक गए हैं। दरअसल, मानवी ने वरुण के साथ साधारण तरीके से शादी की है। कपल की शादी एक नीचे समारोह थी। शादी में दोनों के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए मानवी ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आज 23 फरवरी 2023 की इस पलिंड्रोम इस तारीख पर हमने इसे आधिकारिक कर दिया है।’ शादी की तस्वीरों में मानवी सुर्ख लाल कलर की साड़ी पहने हुए बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं वरुण ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वह हैंडसम नजर आ रहे हैं।

मानवी और वरुण की शादी की बात सामने आने पर फैंस बहुत खुश हैं। कपल की शादी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक दूसरे के साथ शादी कर ली है। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button