ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

टीम इंडिया को लगा झटका, पूजा वस्त्राकर सेमीफाइनल से बाहर

महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आज यानी 23 फरवरी को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है। इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक नहीं, बल्कि दो बड़े झटके लगे है। रिपोर्ट के अनुसार, ये कहा जा रहा है ऑलराउंड पूजा वस्त्राकर सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो गई है, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर का खेलना भी मुश्किल है। ऐसे में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम कमजोर साबित हो सकती है।

बता दें कि भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा है। जहां हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड को करारी शिकस्त दी और उन्हें सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत नहीं खेलती हैं, तो उनकी जगह कौन कप्तानी करता नजर आएगा। आइये जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण के कारण टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा रहा है। उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया।

बता दें कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के खेलने पर कभी संशय बना हुआ है। बता दें कि अगर हरमनप्रीत मैच नहीं खेलती हैं, तो उप-कप्तान स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालती हुए नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हरमनप्रीतकौर और पूजा वस्त्राकर बीमार हैं। दोनों को मैच के पहले दिन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, दोनों को शाम तक डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सेमीफाइनल मुकाबला खेल पाएंगी या नहीं यह अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button