ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी के 13 साल बाद इस एक्टर पर आया बरखा सेनगुप्ता का दिल

छोटे पर्दे की बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शिमार बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। दोनों की मुलाकात ‘प्यार के दो नामः एक राधा, एक श्याम’ के सेट पर हुई और 2008 में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन 2021 से वे साथ नहीं हैं। शादी के 13 साल बाद कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन अभी तक तलाक नहीं लिया है। वहीं, अब बरखा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बरखा सेनगुप्ता को फिर से प्यार हो गया है। कहा जा रहा है कि 43 साल की एक्ट्रेस को एक्टर और प्रोड्यूसर आशीष शर्मा से प्यार हुआ है। दोनों कुछ समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को आशीष की बर्थडे पार्टी में उनके घर पर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने साथ में डांस और पार्टी की। हालांकि आशीष या बरखा किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। वहीं, दोनों की एक 11 साल की बेटी मीरा सेनगुप्ता भी है। दोनों के अलग होने की खबरें 2021 में आई थीं। वहीं, पिछले साल बरखा ने कहा था कि वह अभी भी अपने पति के सरनेम का इस्तेमाल इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्होंने कागज पर शादी की है। खबरों की मानें तो बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ इंद्रनील की नजदीकियां ही उनकी शादी टूटने की वजह है।

बरखा सेनगुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार जी5 की वेब सीरीज मुखबीर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई में नजर आई थीं। वहीं, पिछले साल ही नह दुरंगा में भी दिखाई दी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान बरखा सेनगुप्ता ने पिछले साल कहा था कि वह सिंगल पैरेंट हैं और इसलिए उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट्स से ब्रेक लिया है।

 

Related Articles

Back to top button