ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

30 हजार सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती सभी निकायों से मांगी रिपोर्ट

जयपुर । स्थानीय निकार्यों में जनसंख्या के अनुपात में सफाईकर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य की सभी स्थानीय निकायों से सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पदों, कार्यरत कार्मिकों और रिक्त पदों की सूचना मांगी है। वैसे तो अकेले जयपुर में दोनों नगर निगमों में कुल 12100 सफाई कर्मचारी के पद स्वीकृत है, जबकि इन पदों के मुकाबले 7600 ही कर्मचारी काम कर रहे है।

नियमों के मुताबिक एक हजार की जनसंख्या पर 4 सफाई। कर्मचारी होने चाहिए। इस हिसाब से जयपुर शहर में करीब 40 लाख की आबादी है, जिस पर 16 हजार पद दोनों नगर निगम में मिलाकर स्वीकृत होने चाहिए, लेकिन हजार पद कम स्वीकृत है और स्वीकृत पदों में भी आधे पद रिक्त है।इसके चलते डीएलबी ने नगरीय निकायों के आयुक्त, अधिशासी अधिकारी से नगरीय निकाय में सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मचारी, रिक्त पद, संविदा अथवा दैनिक वेतन पर कार्यरत सफाई कर्मचारी, ठेकेदार के माध्यम से लगे कार्मिक, कुल नियोजित सफाई कर्मचारियों की संख्या और वित्तीय भार की जानकारी मांगी है। इस संबंध में विभाग के उप निदेशक प्रशासन नरेन्द्र कुमार वर्मा की ओर से आदेश जारी कर सात दिवस में चाही गई जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री ने हाल ही बजट में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती की घोषणा की है। इस घोषणा की क्रियान्विति को लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने कार्य योजना तैयार करने की केवायद शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button