ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

इंदौर की कान्ह और सरस्वती नदी में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र से मिले 511 करोड़ रु, सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इंदौर की कान्ह एवं सरस्वती नदी को स्वच्छ करने के लिए केंद्र सरकार से 511 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। सांसद शंकर लालवानी ने इस विषय में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा था और भेंट भी की थी जिसके बाद देशभर में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत करीब 1,200 करोड रुपए की अलग-अलग परियोजनाएं मंजूर हुई है जिसमें सबसे ज्यादा 511 करोड़ रु इंदौर को मिले है। सांसद शंकर लालवानी ने अपने पत्र में लिखा था कि 'नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत गंगा नदी को स्वच्छ करने के लिए अप्रत्यक्ष रुप से प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नदियों को भी स्वच्छ किया जाना प्रस्तावित है। इंदौर की कान्ह एवं सरस्वती नदियों में प्रदूषण कम करने के लिए इंदौर नगर निगम ने भी एक प्रस्ताव भेजा है एवं इंदौर शहर की 'अभ्यास मंडल' जैसी सामाजिक संस्थाएं भी इस विषय में लगातार सक्रिय है और उन्होंने पत्राचार भी किया है।' हाल ही में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत करीब 12 सौ करोड रुपए की विभिन्न परियोजनाएं देशभर में स्वीकृत हुई है जिसमें से सर्वाधिक राशि इंदौर को मिली है। सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जनशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इंदौर एक ऐतिहासिक शहर है और स्वच्छता में लगातार प्रथम आने के कारण देश एवं दुनिया के लोगों की पसंद बना हुआ है। इंदौर के बीच से कान्ह एवं सरस्वती नदियां बहती है जिन्हें पुनः पुराने स्वरूप में लौटाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार से मिली इस राशि से इंदौर की नदियों का प्रदूषण कम है होगा एवं अप्रत्यक्ष रूप से हमारी आस्था का केंद्र गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने गंगा नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत सहायक नदियों एवं प्रदूषण को सोर्स पर कम करने के लिए योजना बनाई है और इसी योजना का जिक्र सांसद शंकर लालवानी ने अपनी चिट्ठी में करते हुए इंदौर के कान्ह एवं सरस्वती नदियों को स्वच्छ करने की मांग रखी थी। कान्ह एवं सरस्वती नदियां शिप्रा में, शिप्रा नदी चंबल में, चंबल नदी यमुना में एवं यमुना नदी गंगा नदी में मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button