ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

मोबाइल की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

रेवाड़ी के सामान्य बस स्टैंड के सामने एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार की रात आग लगने से लाखों रुपए के मोबाइल फोन और अन्य सामान जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दुकान में रखा सामान जलकर राख

जानकारी के अनुसार शहर निवासी प्रदीप ने बस स्टैंड के सामने मोबाइल फोन की दुकान की हुई है। रात के समय अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मालिक को सुबह पता चला

दुकान का मालिक प्रदीप बुधवार तड़के करीब 5 बजे जब दुकान पर पहुंचा तो उसे सब कुछ जला हुआ मिला। प्रदीप ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। उसे आग लगने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसने बताया कि दुकान में लगभग 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button