ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर। नाबालिग ने फेल होने के डर से की आत्महत्या मौत।

जबलपुर स्थित बाई का बगीचा घमापुर में रहने वाली छात्रा ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा को डर था कि वह 12 वीं की परीक्षा में फेल हो जाएगी. वह अपने पापा से भी हर वक्त यही कहती थी कि वह फेल हो जाएगी. परिजनों भी उसे समझाइश देते रहे, इसके बाद भी उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस के अनुसार बाई का बगीचा घमापुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा उम्र 17 वर्ष अपनी 12 वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसे हर वक्त यह डर सताता रहा कि कहीं वह फेल न हो जाए. वह पिछले कुछ दिनों से यही कह रही थी कि पापा मैं फेल हो जाऊं गी. जिसपर पिता सहित अन्य परिजन यही समझाइश देते रहे कि ऐसा कुछ नहीं होगा, परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें. बीती रात सोनम की छोटी बहन व पिता घर के बेसमेंट में रहे, मां मायके गई थी. छात्रा खाने के बाद दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने का कहकर गई और चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली.सुबह जब सोनम कमरे से बाहर नहीं आई तो आवाज लगाई. इसके बाद भी कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर घबरा गए, कमरे का दरवाजा खोलकर किसी तरह अंदर पहुंचे तो देखा कि सोनम फांसी के फं दे पर लटक रही थी. बेटी को इस हालत में देख पिता चीख पड़े, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो स्तब्ध रह गए. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर कमरे की तलाशी ली. जहां से छात्रा द्वारा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था पापा सॉरी. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button