ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। मध्यप्रदेश अजब है गजब है शादी के 8 साल बाद पति बोला मेरी पत्नी महिला नही किन्नर है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अजब गजब मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक शादी के 8 साल बाद अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाते हुए कुटुंब न्यायालय से महिला का मेडिकल परीक्षण कराने का आग्रह किया। महिला के पति का आरोप है कि उसकी शादी धोखे से एक किन्नर से कर दी गई है। इसलिए विवाह को शून्य किया जाए। मामला ग्वालियर का है। यहां रहने वाले एक युवक के पिता की तबीयत हमेशा खराब रहती थी। इस वजह से पिता ने अपने बेटे की विवाह कराने की इच्छा जताई। इसी बीच भिंड से उमेश का रिश्ता आ गया। बातचीत तय होने के बाद उमेश ने 2004 में भिंड में विवाह कर लिया। विवाह के बाद कुछ समय तक उमेश का अपनी बीबी से संबंध नहीं बना। इसके बाद बीबी मायके चली गई। इसी बीच रमेश के पिता का निधन हो गया। जिसके बाद काफी समय बाद उमेश का अपनी पत्नी से संबंध बना। इस दौरान पत्नी ने काफी कुछ सहा। जिसके बाद उमेश अपनी पत्नी को स्त्री रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराया और वहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया। डॉक्टर ने उमेश को जानकारी दी कि उसकी पत्नी महिला नहीं है और उसके जननांग पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। इस मामले के बाद पत्नी को सारी बात बताई कि ऑपरेशन के बाद उसके गुप्तांग विकसित हो गए थे विवाह को फर्जी बताते हुए कुटुंब न्यायालय में अर्जी दाखिल कर शादी रद्द करने की गुहार लगाई। युवक ने तीन बिंदुओं पर पत्नी का मेडिकल कराने की गुहार कोर्ट से लगाई है। जिसमें पत्नी क्या मां बन सकती है, दूसरा जननांग पूर्ण रूप से विकसित है या नहीं, क्या महिला वैवाहिक संबंधों के लिए सक्षम है। युवक का आरोप है कि यह शादी उसे धोखे में रखकर की गई है। इसे विवाह नहीं कहा जा सकता। कुटुंब न्यायालय इस शादी को शून्य घोषित करे और महिला की मेडिकल जांच का आदेश दे। आपको बता दें कि कुटुंब न्यायालय ने महिला की मेडिकल जांच के भी आदेश दिए थे, लेकिन महिला ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button