ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पहली ही फिल्म से बॉलीवुड की स्टार बन गई थी यह एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 23 फरवरी 1969 को सांगली महाराष्ट्र में हुआ था। वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। भाग्यश्री अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं।

भाग्यश्री को मिली थी तीन गुनी फीस

भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1987 में टीवी शो कच्ची धूप से की थी। इस सीरियल के बाद एक्ट्रेस ने 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट सलमान खान को कास्ट किया गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने सलमान खान से तीन गुनी फीस चार्ज की थी। इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को एक लाख रुपये का भुगतान किया था, जबकि सलमान खान को 30 हजार रुपये फीस मिली थी।

फिर भाग्यश्री ने कर ली शादी

मैंने प्यार किया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद भाग्यश्री को तमाम फिल्मों के ऑफर मिले, जिन्हें भाग्यश्री ने ठुकरा दिया। दरअसल, भाग्यश्री ने लॉन्ग टर्म दोस्त हिमालय दासानी से 1990 में शादी कर ली थी। दोनों की लव मैरिज थी। बताया जाता है कि भाग्यश्री के पिता इस शादी के खिलाफ थे, जिसके कारण अभिनेत्री ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अभिनेत्री ने हिमालय दासानी के साथ तीन फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा भाग्यश्री ने घर आया मेरा परदेसी में भी काम किया। भाग्यश्री ने तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया।

एक्टिंग करियर रहा कुछ ऐसा

भाग्यश्री शादी के बाद वह काफी समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहीं। साल 2003 में उन्होंने फिल्म संतोषी मां से बड़े पर्दे पर वापसी की। इसके बाद एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म हमको दीवाना कर गए में नजर आईं। वहीं, रेड अलर्ट और द वॉर विदइन में भी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने दोबारा फिल्मों से ब्रेक ले लिया। साल 2014 में एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में वापसी की और एक्ट्रेस ‘लौट आओ तृषा’ में नजर आईं। भाग्यश्री साल 2014 में फिल्म टू स्टेट में दिखीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2021 में कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी और प्रभास की फिल्म राधे श्याम में भी काम किया। साल 2022 में एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय दासानी के संग स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में एंट्री ली थी।

बता दें कि भाग्यश्री के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। अभिमन्यु भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिमन्यु ने अपनी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीता था। वहीं, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ने वेब सीरीज मिथ्या से एक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं।

 

Related Articles

Back to top button