ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

बाइडेन और जेलेंस्‍की की मुलाकात के दौरान रुस ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण 

कीव । अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बाद रूस भड़का हुआ है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन युद्ध को पश्चिमी देशों ने शुरू किया है। पुतिन ने कहा कि रूस अपने नागरिकों की हरसंभव रक्षा करेगा। इस बीच अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने बाइडन की यात्रा के दौरान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल सतान-2 का परीक्षण किया था। बताया जा रहा हैं कि बाइडन की यात्रा के दौरान सतान-2 का परीक्षण करके रूस ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति को चेतावनी दी थी।
सूत्रों ने बताया कि रूस ने यह परीक्षण उस समय किया जब बाइडन और जेलेंस्‍की आपस में मुलाकात कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि संभवत: रूसी मिसाइल का परीक्षण फेल रहा। यह मिसाइल एक साथ कई परमाणु बम ले जाने की तकनीक से लैस है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि पुतिन को अपने भाषण में इस मिसाइल का उल्‍लेख भी करना था। अमेरिकी सूत्रों ने कहा कि वे इस रूस की ओर से उकसावे की कार्रवाई नहीं मानते हैं।
रूस की सतान-2 मिसाइल एक सुपरवेपन है जो हाइपरसोनिक रफ्तार से हमला करने में सक्षम है। रूस से इस ब्रिटेन पहुंचने में मात्र 6 मिनट लगेगा। यह एक मिसाइल अपने साथ 15 परमाणु हथियार ले जा सकती है। पश्चिमी देशों के पास इस मिसाइल के टक्‍कर का कोई हथियार नहीं है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को पोलैंड में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के पूर्वी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। नाटो के पूर्वी क्षेत्र में आने वाले देशों को ‘बुखारेस्ट नाइन’ कहा जाता है।
इनमें बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्तोनिया, हंगरी, लात्विया, लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया शामिल हैं। इससे पहले बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का एक साल पूरा होने के अवसर पर मंगलवार को वारसा रॉयल कैसल में अपने संबोधन में कहा, जब रूस ने आक्रमण किया, तो यह केवल यूक्रेन के लिए परीक्षा नहीं थी। सारी दुनिया ने युगों-युगों तक किसी न किसी परीक्षा का सामना किया है।

Related Articles

Back to top button