ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद में तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के डिलारी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि छजलैट थाना इलाके के गांव में उसकी बहन रहती है। महिला अपनी बहन के यहां मेहमानदारी करने के लिए आई थी। महिला के मुताबिक, सोमवार की सुबह वह पैदल ही अकेली वापस घर जा रही थी। अगवानपुर के कांवड़ मार्ग पर सलेम सराय निवासी दो लोग मिले गए।

इन लोगों के खिलाफ महिला ने पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने उस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि महिला ने इंकार किया तो तमंचे के बल पर आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश आने के बाद महिला अपनी बहन के घर पहुंची। महिला ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए अगवानपुर पुलिस चौकी भेजा है।

 

Related Articles

Back to top button